Wednesday 8 June 2016

Dharmendra has launch Parvaaz Media



बॉलीवुड अब विश्व में अपनी जगह बना रहा है। यहां के सिने सितारों ने दुनिया भर के फिल्म समारोहों में अपनी सर्वश्रेष्ठतम प्रस्तुति दी है। एक से एक बड़े कलाकारों ने अंतराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा को साबित किया है। जिस तरह कला के क्षेत्र में नए लोग आ रहे हैं, उसी तरह कला को दुनिया के सामने लाने के लिए भी कई मंच तैयार हो रहे हैं। टीएस ग्रुप के साथ मिलकर ऐसा ही एक प्लेटफार्म तैयार किया है परवेज मीडिया ग्रुप ने। ये मीडिया का एक ऐसा बड़ा ग्रुप है, जो दुनिया को बॉलीवुड की असली ताकत दिखाएगा। फिल्मी गतिविधियों की ताजातरीन जानकारी के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के विकासात्मक पहलुओं की एक-एक जानकारी अपने पाठकों व दर्शको तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है इस ग्रुप ने। इंग्लिश वीकली बॉलीवुड मैग्जीन मुंबई मूड के जरिए बॉलीवुड के मूड को जानने और समझने का प्रयास होगा और साथ ही हिंदी वीकली परवाज एक्सप्रेस के माध्यम से देश-विदेश और हिंदी ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी हलचलों और गतिविधियों की पड़ताल करते हुए पाठकों को सटीक जानकारी दी जाएगी। परवाज मीडिया ग्रुप 24 घंटे का सेटेलाइट चैनल ‘चढ़दीकलां टाइम टीवी’ भी ला रहा है, जो उत्तर भारत का एक स्थापित नाम है। अब ‘मुंबई मूड’ नाम से यह चैनल किताब ब्राड कास्टिंग सर्विस द्वारा मुंबई के लोगों को करंट फैशन ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप्स और मुंबई मूड के पल पल की रिपोर्ट देगा। इसी तरह म्यूज़िक कंपनी की शुरूआत भी हो रही है। मुंबई के सन एन सैंड होटल में बीती रात मीडिया लवर्स के सामने लॉन्चिंग एंड अनाउंसमेंट पार्टी रखी गई, जहां सदी के महानायक धर्मेंद्र ने मीडिया की ताकत का बखान करते हुए अपने अतीत के कई किस्से सुनाए। इस मौके पर उन्होंने चैनल को भी लॉन्च किया। सितारों से भरी इस जगमगाती महफिल में मौजूद रहे अभिनेता मुकेश रिषी, सुरेंद्र पाल, राजीव निगम, राकेश बेदी, अंकुर वर्मा, अक्षर कौठारी, अश्विनी कासार, सक्कू राणा, साहिला चड्ढा, सागर सोलंकी, बलदेव सिंह, जीनल पंड्या, अशोक चंद्रशेखर और हैरी वर्मा का आभार जताते हुए परवेज़ मीडिया ग्रुप के शमीम खान ने कलाकारों सहित पाठकों व दर्शकों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का भरोसा दिलाया। इवेंट के पीआरओ रमाकांत मुंडे ने भी सितारों को मंच तक लाने में अहम भूमिका निभाई।


No comments:

Post a Comment